रविवार, अक्टूबर 18, 2009
आदरणीय स्वामी नारायणन् जी
https://theastrologyonline.com/famous-astrologer-sidharth-joshi/
Famous Astrologer Sidharth Jagannath Joshi
Astrologer Sidharth Jagannath Joshi is One of the best astrologer having good practice in India. He mastered in traditional Parashar Paddathi, Lal Kitab, Krishnamurti Paddhati and Vastu Shastra. With his accurate horoscope prediction and effective remedies, he got attention from Indians who are spread all over the globe. His premier customer is from USA, Australia, England, Europe, Middle East, China as well as all over India.
शनिवार, अक्टूबर 17, 2009
ऐसे तो अमीर अमीर बना रहेगा और गरीब, गरीब
स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन की बात पर मेरे एक गुरूजी पंडित मंगलचंद पुरोहित की बात याद आ गई। मैंने उनसे फोन करके पूछा था कि इस साल दीपावली का श्रेष्ठ मुहूर्त क्या है। तो उन्होंने कहा कैसी पूजा करना चाहते हो। वैसा ही मुहूर्त बता देता हूं। मेरे लिए नया सवाल था और उनके लिए पुराना परिहास।
हालांकि ऐसे टैस्ट की आदत हो चुकी है लेकिन चौंकना लाजिमी था। मैंने जवाब दिया कि पूजन की विधि से मुहूर्त का क्या लेन-देन। तो उन्होंने हंसते हुए मुझे वह समय बता दिया जो मुझे अखबार में छापना था। रात बारह बजे के करीब ऑफिस से फ्री हुआ और सीधा पहुंचा उनके घर। वे शायद मेरा ही इंतजार कर रहे थे। उन्हें पता था कि शॉट मारा है तो बॉल पकड़ने के लिए चेला दौड़ेगा ही।
खैर, मैंने वापस सूत्र पकड़ लिया। पूछा कि आपने यह क्यों पूछा कि कैसी पूजा करना चाहते हो। तो वे बोले कि अगर जो मुहूत तुमने अखबार में छापा है उसी मुहूर्त में पूजा करोगे तो आगे बढ़ने का सपना देखना छोड़ दो। बात उलझ रही थी लेकिन वे जानबूझकर मुझे सोचने का मौका दे रहे थे।
मैंने अगला दांव रखा कि लक्ष्मीजी का पूजन तो करूंगा ही इसलिए कि आज जितना धन मेरे पास है अगले साल उससे कुछ अधिक ही हो।
तो उन्होंने कहा कि फिर स्थिर लग्न में पूजन क्यों चर लग्न में पूजन क्यों नहीं करते। लक्ष्मी तो खुद ही चंचला है उसे स्थिर क्यों करते हो।
मैंने वापस तर्क दिया कि लक्ष्मी को स्थिर करने के लिए ही तो पूजा करते हैं।
तो उन्होंने कहा कौनसी ऐसी लक्ष्मी तुम्हारे पास पड़ी है कि उसे स्थिर कर रहे हो।
अब कुछ खिड़की खुलने लगी। मैंने कहा कि इसका मतलब हुआ कि अगर लक्ष्मी को बढ़ाना है तो चर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना चाहिए।
गुरूजी अब तो हंस रहे थे। उन्होंने कहा कि फिर लक्ष्मी का पूजन स्थिर लग्न में क्यों करते हैं।
मैं हतबुद्धि बस देख रहा था उन्हें। मैंने पूछा बताइए।
तो बोले लक्ष्मी पूजन की परम्परा सेठों यानि बहुत अमीर लोगों और राजाओं ने शुरू की। इसे एक तरह की दरबारी संस्कृति कह सकते हो। इसमें सेठ चाहता है कि उसके पास जितनी लक्ष्मी आ गई है वह अपने चंचल स्वभाव से वापस छोड़कर न चली जाए। इसलिए उसे जैसी है वैसी ही बने रहने के लिए स्थिर लग्न में पूजा करके मनाया जाता था। तब ज्योतिषी भी राजा या सेठों के ही हुआ करते थे। आम आदमी तो कम्प्यूटर के आविष्कार के बाद कुण्डली दिखाने लगा है। पहले कहां इतने चोंचले हुआ करते थे। तो मुहूर्त बनाते समय ज्योतिषियों ने लिख दिया कि लक्ष्मी की पूजा स्थिर लग्न में करो। अब जिसके पास अकूत धन है वह स्थिर लग्न में पूजा करे तो ठीक लेकिन जिसके पास पैसा है ही नहीं या बहुत कम है वह भी स्थिर लग्न में पूजा करेगा तो लक्ष्मी के बढ़ने की संभावना कहां रखी। अब कोई सोचता तो है नहीं बस लीक पीट रहे हैं। शास्त्रों में लिखा है सो स्थिर लग्न में पूजा करो। अब तुम्हारे पास धन नहीं है तो आगे भी यही स्थिति बनी रहेगी और है तो भी। बदलाव का तो तुम खुद ही विरोध कर रहे हो।
इसके बाद एक और एपीसोड हुआ।
मैंने अगले दिन अपने रेजिडेंट एडीटर से बात की और मंगलचंदजी के नाम से यह प्रश्न खड़ा करते हुए इस पर एक लेख अखबार में दे दिया। तो इसका असर यह हुआ कि छोटी काशी बीकानेर के बाकी के कागजी ज्योतिषी आंय-बांय-शांय बकने लगे। मैंने इसका बड़ा आनन्द लिया। एक राज ज्योतिषी टाइप के पंडितजी के तो मैंने भी मजे लिए। वे अखबारों में बहुत छपते थे, सो उन्हें लोगों ने व्यंग्य में राजज्योतिषी की उपाधि दे दी है। वास्तव में उनका प्राथमिक ज्ञान भी संदेह के घेरे में है। मैंने एक बंदे से कहा कि उन्हें फोन लगाए और पूछे कि अखबार में तो स्थिर लग्न में पूजा को खराब बताया है क्या किया जाए। तो राज ज्योतिषीजी ने कहा कि जब मन आए तब पूजा कर लो। लक्ष्मी तो माता है आशीर्वाद देंगी ही।
हम दोनेां हंसते हुए दोहरे हो गए थे...
आपका क्या ख्याल है...
स्थिर लग्न में पूजा करेंगे ताकि जितनी लक्ष्मी आपके पास है उतनी ही बनी रहे या
चर लग्न में पूजा करेंगे ताकि जितनी लक्ष्मी है उससे कम या ज्यादा हो, हां कम होने के चांसेज भी हैं। भई उसे चलायमान कर रहे हैं आ भी सकती है और जा भी सकती है या
द्विस्वभाव लग्न में पूजा करेंगे ताकि कभी आए कभी जाए बस काम चलता रहे :)
स्वामी नारायणजी ने बताया:
मेरा सौभाग्य है कि हमारे परम गुरूजी स्वामीनारायणन् जी इन दिनों बीकानेर में है। मैंने उन्हें अपना ब्लॉग और पिछले दिन खड़ा किया गया प्रश्न बताया। कल सुबह उन्होंने पोस्ट देखी लेकिन कुछ कहा नहीं लेकिन आज शाम पांच बजे के आस-पास उनका फोन आया और उन्होंने कहा कि लक्ष्मी पूजन हमेशा स्थिर लग्न में ही होगा। इसका कारण यह है कि पूजन दो स्तर पर होता है। पहले भाग में लक्ष्मी का आह्वान होता है और दूसरे भाग में उनसे घर में ही स्थिर बने रहने की प्रार्थना की जाती है। इसलिए चाहे जातक धनवान हो या निर्धन उसे स्थिर लग्न में ही पूजा करनी चाहिए। स्वामीजी ने कहा कि निर्धन को इसलिए कि उसे धन की जरूरत है और धनवान को इसलिए क्योंकि धन की लालसा कभी खत्म न होने वाली है। अब तक जिन जातकों ने मेरे लेख को पढ़ा है और उपापोह की स्थिति में आए हैं उनसे क्षमा मांगते हुए प्रार्थना करता हूं कि वे स्थिर लग्न के दौरान ही पूजन करें। अभी रात करीब साढ़े नौ बजे तक पूजन किया जा सकता है और इसके बाद रात को सिंह लग्न होगा। वह भी स्थिर लग्न है। यानि रात दो से चार बजे के बीच पूजन कर लक्ष्मीजी को प्रार्थना की जा सकती है।
स्वामीजी ने पंडित डी.के. शर्मा जी के श्री वाले सिद्धांत के बारे में भी स्पष्ट किया है। उसे मैं बाद में अलग पोस्ट में दूंगा।
https://theastrologyonline.com/famous-astrologer-sidharth-joshi/
Famous Astrologer Sidharth Jagannath Joshi
Astrologer Sidharth Jagannath Joshi is One of the best astrologer having good practice in India. He mastered in traditional Parashar Paddathi, Lal Kitab, Krishnamurti Paddhati and Vastu Shastra. With his accurate horoscope prediction and effective remedies, he got attention from Indians who are spread all over the globe. His premier customer is from USA, Australia, England, Europe, Middle East, China as well as all over India.
शनिवार, अक्टूबर 10, 2009
तो चलें समय के उस फलक पर
आइंस्टाइन का एक कोट पढ़ा। अभी कुछ देर पहले तो जैसे दिमाग के हजारों तार एक साथ झनझना गए। उन्होंने कहा 'कुछ भी घटित नहीं होता सबकुछ घटित हो चुका है। हम उसे देख सकते हैं अगर टाइम मशीन हो।' यह अंग्रेजी में था, और हो सकता है मूल रूप से जर्मन भाषा में रहा हो, तो इसका हिन्दी तक पहुंचते-पहुंचते गलत अर्थ निकल गया हो। लेकिन मुझे यही अर्थ सही लगा। क्योंकि वे प्रकाश से तेज रफ्तार होने पर समय से आगे निकल जाने यानि भविष्य में पहुंच जाने की बात करते थे। यह भी मैंने सुना ही है।
अब वापस बात करता हूं घटनाओं से पहले ही घटे होने और उनको भविष्य में पहुंचकर प्रत्यक्ष देखने की। यह तथ्य एक ओर भविष्य दर्शन की बात करता है तो दूसरी ओर सबकुछ पूर्व नियत होने की। दोनों ही स्थितियां भाग्यवाद को बढ़ावा देने वाली दिखाई देती हैं। कई पाठक समझ चुके होंगे फिर भी मैं अपने दिमाग के स्तर पर इस बात को और स्पष्ट करने की कोशिश करता हूं। पहला तथ्य कि भविष्य दर्शन। जहां हम ज्योतिषी भविष्य में झांकने की बात करते हैं वहीं आइंस्टाइन भविष्य को मैटीरियलिस्टिक तरीके से यानि अपने चर्म चक्षुओं से देखने की बात कर रहे हैं। उस भविष्य को जिसे हम सामान्य तौर पर अज्ञात के रूप में जानते हैं। इसका अर्थ हुआ कि एक निश्चत भविष्य भी है। और ऐसा कि जिसे देखा और महसूस किया जा सकता है। बस समय से तेज भागने की जरूरत है। हालांकि ज्योतिषी भी यही कोशिश करते नजर आते हैं। तरीका भिन्न है। ज्योतिषी आज के आधार पर गणनाएं करते हैं और भविष्य की खिड़की में झांककर देखने का प्रयास करते हैं। यह भी समय से तेज दौड़ने की ही एक प्रक्रिया लगती है। बस अंतर इतना है कि यह काम वर्चुअल होता है।
अब दूसरा पहलू यह कि दोनों ही स्थितियां तभी संभव है कि सबकुछ पूर्व नियत हो। यानि प्री सैट। कब क्या और कैसे होना है, किसे क्या करना है, किसे क्या भोगना है, किसे क्या देखना है, किसे क्या कहना है, किसे क्या काम करना है, किसे खाली बैठे रहना है, किसे घटनाओं का विश्लेषण करना है। यहां तक कि किसे खून करना है, किसे खबर बनानी है, किसे मुजरिम को पकड़ना है और किसे सजा देनी है.... सबकुछ।
ऐसे में अगर अपराधी यह कहकर हत्या करता है कि न तो मैं मरने वाला हूं न मारने वाला हूं जो करता है वही करता है, सारे सिस्टम को उखाड़ देगा। पर एक बंधन यहां फिर भी रह जाता है, वह यह कि गिरफ्तार होना और सजा देना भी पूर्व नियत स्थितियों की श्रेणी में आते हैं। मैं खुद को भी नहीं छोड़ना चाहता, किसी जातक द्वारा प्रश्न किया जाना और मेरा जवाब देना, उस जवाब का सही या गलत होना भी पूर्व नियत हो सकता है। ठीक उसी तरह जैसे अपराधी द्वारा अपराध करना और सजा पाना अथवा बचकर निकल जाना :)
ऐसे में मैं यही कह सकता हूं कि कभी चलें समय के उस फलक पर जहां भविष्य स्पष्ट दिखाई देता हो, जहां पता चले कि आज के किए या कराए कर्मों की क्या परिणिती हुई साफ दिखाई दे।
क्या ख्याल है चलें समय के उस फलक पर.... चाहें तो प्रकाश से तेज गति करके या वर्चुअल...
https://theastrologyonline.com/famous-astrologer-sidharth-joshi/
Famous Astrologer Sidharth Jagannath Joshi
Astrologer Sidharth Jagannath Joshi is One of the best astrologer having good practice in India. He mastered in traditional Parashar Paddathi, Lal Kitab, Krishnamurti Paddhati and Vastu Shastra. With his accurate horoscope prediction and effective remedies, he got attention from Indians who are spread all over the globe. His premier customer is from USA, Australia, England, Europe, Middle East, China as well as all over India.
रविवार, अक्टूबर 04, 2009
मानव निर्मित उपग्रहों का असर मानव जीवन पर?
अभी संगीताजी का ब्लॉग पढ़ रहा था वहां गिरिजेश रावजी का एक सवाल मिला। मुझे लगा कि मैं जवाब दे सकता हूं सो उठा लिया। हो सकता है इससे संगीता दी नाराज हों लेकिन मैं यह रिस्क उठाने को तैयार हूं। अब कुछ तो विषय हो जो मन का हो, तो कुछ लिखें भी...
ठीक है सवाल है मानव निर्मित उपग्रहों का मानव जीवन पर कोई प्रभाव होता है क्या
जवाब है नहीं।
वास्तव में तो ग्रहों का भी मानव जीवन पर कोई प्रभाव नहीं होता। क्योंकि वे अपनी ओर से कोई ऊर्जा या किरणें उत्सर्जित नहीं करते हैं। चंद्रमा के अलावा किसी अन्य ग्रह का अगर कोई प्रभाव गुरुत्वाकर्षण के कारण होता भी है तो वह इतना कम है कि उसकी वास्तविक गणना नहीं की जा सकती।
अब आप कहेंगे कि अब तक तो आप कहते रहे हैं कि इस ग्रह का यह प्रभाव है उस ग्रह का वह प्रभाव है और अब कह रहे हैं कि ग्रह का प्रभाव ही नहीं है।
सही बात है यह समझने की चूक है। जहां ग्रहों की बात कही जा रही है वह वास्तव में ग्रहों के अधिकार क्षेत्र की बात है न कि ग्रहों के खुद के प्रभाव की। इसके बारे में पहली बार केएस कृष्णामूर्ति ने बहुत अधिक स्पष्ट किया। हालांकि उनसे सैकड़ों साल पहले महर्षि पाराशर भी बहुत अधिक विस्तार से अपनी बात कह गए थे लेकिन बाद के लोगों ने केवल लकीर पीटी।
ध्यान दीजिए, कुण्डली में बारह खाने होते हैं, हर खाना तीस डिग्री का होता है, ग्रह उन खानों में घूमते रहते हैं, हर खाने की एक निश्चित राशि होती है, हर ग्रह एक निश्चित राशि में निश्चित प्रभाव देता है। यानि भाव और राशियों में घूम रहे ग्रहों का प्रभाव भी बदल जाता है। बारह खाने और बारह राशियों में एक ग्रह के 144 तरह के प्रभाव होते हैं।
तो ग्रह अपना प्रभाव कहां दे रहा है वह तो स्थान का प्रभाव समझा रहा है।
बात कुछ स्पष्ट हुई, नहीं,
ठीक है, इसे इस तरह समझिए कि जो पिण्ड ऊर्जा का उत्सर्जन करेगा वही हम तक प्रभाव पहुंचाने में सफल होगा। अब प्रभावों की गणना करने के लिए हमें टैग्स की भी जरूरत होगी। जैसे इंटरनेट पर सर्च इंजन को किसी टॉपिक को ढूंढने के लिए टैग्स की जरूरत पड़ती है, ठीक उसी तरह। तो अध्ययन के लिहाज से पूरे आकाश को बारह भागों में बांटा गया और उसमें विचरण कर रहे ग्रहों को (इसमें सूर्य और चंद्रमा को भी ग्रह मान लिया गया, वास्तव में इनमें से एक तारा है और दूसरा उपग्रह) प्रभावों के अध्ययन का आधार। पूरी गणनाएं इन्हीं को आधार मानकर की गई हैं।
अब सवाल यह कि पृथ्वी से छोड़े गए उपग्रहों के प्रभावों को इनमें शामिल किया जा सकता है क्या।
अपवर्तन और परावर्तन के सिद्धांतों को देखें तो जब तक चालीस या पचास हजार या इससे भी अधिक उपग्रह पृथ्वी के चारों ओर फैल नहीं जाते और किरणों की राह में प्रभावी बाधा नहीं बन जाते, उनका प्रभाव इतना कम ही रहेगा कि गणना नहीं की जा सकती।
हो सकता है 2100 या 2200 के बाद यह नौबत भी आ जाए।
https://theastrologyonline.com/famous-astrologer-sidharth-joshi/
Famous Astrologer Sidharth Jagannath Joshi
Astrologer Sidharth Jagannath Joshi is One of the best astrologer having good practice in India. He mastered in traditional Parashar Paddathi, Lal Kitab, Krishnamurti Paddhati and Vastu Shastra. With his accurate horoscope prediction and effective remedies, he got attention from Indians who are spread all over the globe. His premier customer is from USA, Australia, England, Europe, Middle East, China as well as all over India.
रविवार, सितंबर 06, 2009
'तीस साल बाद लौटा है शनि'
ऐसा मैं अभी कल ही एक लेख के हैडिंग में पढ़ चुका हूं। इसमें बताया गया था कि नौ सितम्बर को शनि तीस साल बाद कन्या राशि में लौटेगा। मुझे किसी ने यह लेख लाकर दिखाया तो हंसी छूट गई। हैडिंग करीब साठ प्वाइंट के फोंट में थी। आमतौर पर किसी रहस्योद्याटन के समय ऐसे फोंट इस्तेमाल किए जाते हैं। जो मुझे दिखा रहा था, उसके चेहरे का नूर गायब था। क्योंकि उसकी राशि में शनि के इस परिवर्तन को खराब बताया गया था। स्थिति हद से ज्यादा हास्यास्पद थी। लेकिन क्या किया जाए। जिस विधा को परम्परागत और बोगस करार देकर किनारे फेंक दिया जाएगा उसके परिणाम ऐसे ही आएंगे। ऐसा क्या है, कि ज्योतिष की प्राथमिक जानकारियों से भी लोग दूर रहते हैं। इसी कारण चाहे हल्के साहित्य वाली किताबें, ज्योतिष की मैग्जीन हो या भले ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इन प्राथमिक जानकारियों को सनसनीखेज खुलासे के रूप में पेश करते हैं। और लोग जो वास्तव में डरना चाहते हैं और अपनी असफलताओं का ठीकरा ग्रहों पर डालना चाहते हैं इनसे जबरदस्त प्रभावित होते हैं। हर तरफ यही चर्चा होने लगती है। सोचने की बात है कि क्या आम आदमी की जिंदगी को वास्तव में शनि इस कदर प्रभावित करेगा कि सारा वातावरण ही बदल जाए। क्या शनि पहली बार इस राशि में आया है। क्या शनि इतना खतरनाक है। क्या हर राशि इससे प्रभावित होगी।
वाह शनि को अल्टीमेट विलेन हो गया है ग्रेट इंडियन एस्ट्रोलॉजिकल सर्कस में :)
सही कहूं तो आम आदमी जो इस प्रकार के खुलासों और सनसनीखेज से प्रभावित होता है इस सर्कस का कॉमेडियन है।
गोचर के ग्रहों की अपनी नियमित चाल है और दुनिया में छह अरब लोग इन ग्रहों और नक्षत्रों की छांव में आराम से अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। सूर्य के चारों और ग्रहों की गति और पृथ्वी से उनका सापेक्ष घूर्णन विभिन्न राशियों में ग्रहों की उपस्थिति को बताता है। ऐसे में ग्रहों का गोचर भ्रमण आम जिंदगी को बहत अधिक प्रभावित नहीं कर सकता। दूसरी बात राशियों की। कुछ लोग सूर्य राशि से देखते हैं, कुछ चंद्र राशि से और जिन्हें थोड़ा अधिक ज्ञान है वे लग्न से देखते हैं। वास्तव में कहां से कहां तक मार होगी कहीं स्पष्ट नहीं है। न ही कोई करना चाहता है। क्योंकि ऐसे गोचर का प्रभाव मण्डेन पर तो स्पष्ट हो सकता है लेकिन किसी व्यक्ति विशेष पर हो ऐसा मुझे तो नहीं लगता। क्योंकि इन ग्रहों की चाल निश्चित है। इतनी अधिक कि दस हजार साल बाद इनकी क्या स्थिति होगी, आज बताया जा सकता है। ऐसे में फलादेश निकालते समय ग्रहों के गोचर का परिणाम भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
अब देखें कहां से आया शनि और कहां जा रहा है
हर ग्रह की अपनी चाल होती है। सूर्य एक माह में, चंद्रमा ढाई दिन में, मंगल डेढ महीने में, शुक्र सत्ताईस दिन में, गुरू तेरह महीने में, बुध तीस दिन में, राहू और केतू डेढ़ साल में और शनि ढाई साल में एक बार अपनी राशि बदलता है। यानि एक साल में सूर्य बारह राशियां बदल लेता है तो इतनी ही राशियां बदलने में शनि को पूरे तीस साल लगते हैं। अब आपको समझ में आ गया होगा कि तीस साल तक शनि कहां था। अरे कहीं नहीं गया था यहीं था अभी कन्या में आया है, इससे पहले सिंह में था, उससे पहले कर्क में। हर ढाई साल में एक-एक राशि बदलता हुआ आखिर वापस कन्या में आ पहुंचा है। इसमें अटपटा कुछ भी नहीं है।
साढ़ेसाती, कंटक और ढैय्या
इसके बारे में मैं एक लेख में पहले दे चुका हूं। किसी जातक की जिंदगी में कम से कम तीन बार साढ़े साती आती है। यानि जन्म राशि के पैंतालीस डिग्री के अन्दर शनि का प्रवेश और पैंतालीस डिग्री बाहर निकलने तक। कब तक डरते रहेंगे साढ़े साती से लेख में आप इस बारे में अधिक विस्तार से पढ़ सकते हैं।
https://theastrologyonline.com/famous-astrologer-sidharth-joshi/
Famous Astrologer Sidharth Jagannath Joshi
Astrologer Sidharth Jagannath Joshi is One of the best astrologer having good practice in India. He mastered in traditional Parashar Paddathi, Lal Kitab, Krishnamurti Paddhati and Vastu Shastra. With his accurate horoscope prediction and effective remedies, he got attention from Indians who are spread all over the globe. His premier customer is from USA, Australia, England, Europe, Middle East, China as well as all over India.
गुरुवार, अगस्त 27, 2009
नास्त्रेदमस की टाइमिंग
इन दिनों 2012 की चिंता के साथ एक बार फिर नास्त्रेदमस लाइम लाइट में आ चुके हैं। बहुत छोटा था तब नास्त्रेदमस की पुस्तक मेरी माताजी खरीद कर लाई थीं। उन्हें पक्का विश्वास था कि दुनिया जल्दी ही खत्म हो जाएगी। और नास्त्रेदमस भी यही कह रहे थे। मेरी माताजी के इस विश्वास के कई कारण थे लेकिन नास्त्रेदमस के पास कुछ जुदा कारण हैं। किताब के मुखपृष्ठ पर नास्त्रेदमस का अपने क्रिस्टल के साथ इतना आकर्षक फोटो था कि मैं घण्टों तक केवल फोटो को ही देखता रहता था। वह मूल किताब का हिन्दी अनुवाद था।
मुझे बहुत अधिक समझ नहीं थी लेकिन इतना उसमें स्पष्ट था कि नास्त्रेदमस ने दुनिया का भविष्य बहुत साल पहले ही लिख दिया है। और वह जल्द ही खत्म भी होने वाली है। अलग अलग सूत्रों का विश्लेषण करके बताया गया था कि इतिहास में अब तक जो घटनाएं हुई हैं उन्हें नास्त्रेदमस ने अपने क्रिस्टल बॉल में देख लिया था और उलझी हुई भाषा में लिख दिया था। ताकि उसे तत्काल कोई परेशान न करे। उसमें यह भी बताया गया था कि अब वे भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं।
इसके बाद कई साल तक नास्त्रेदमस का नाम सुनाई नहीं दिया। जब मैं लाल किताब पढ़ रहा था तो उसकी भाषा और नास्त्रेदमस की चौपाइयों में कई समानताएं दिखाई दी। भाषा के दृष्टिकोण से। तब नास्त्रदेमस की दोबारा याद आई। ढूंढ-ढांढकर किताब निकाली और उसे फिर पढ़ गया। शेर और चीते की लड़ाई का एक दृश्य को अब भी ऐसा जेहन में बैठा है कि लगता है लड़ाई मेरे सामने हुई थी। उन दिनों मैंने कई लोगों के समक्ष नास्त्रेदमस की बात की। लेकिन उस दौर में किसी को भी मेरी बातों में इंट्रेस्ट नहीं आया। मैं किनारे हो गया।
फिर इराक पर हुए हमले और इराक के पास जैविक हथियारों के जखीरे की खबरों के बाद एक बार फिर नास्त्रदेमस का नाम चमका। कई किताबें बाजार में आ गई। घोषणा हुई कि वाईटूके वास्तव में एक सिंबल है जो बताता है कि दुनिया इक्कीसवीं सदी के दर्शन ही नहीं कर पाएगी। कई लोग बहुत चिंतित थे। बीकानेर में जहां हर समय अलमस्त मौसम रहता है कई लोगों के चेहरे पर प्रलय का भय दिखाई देने लगा। लोग पाप और पुण्य की बातें करने लगे। हालांकि बैकग्राउंड में जैविक हथियारों के काम करने के तरीके पर भी बहस चल रही होती लेकिन मुद्दा वही था कि दुनिया तो खत्म हो जाएगी।
इसके बाद अब तीसरा दौर देख रहा हूं। पिछले साल अमरीका बुरी तरह मंदी की चपेट में आ गया। लोगों के घर बिक गए, नौकरियां छूट गई और धंधे बंद हो गए। पूरी तरह ऑटोमैटिक घरों में रहने वाले लोग कारों में रहने और सोने लगे। यानि सोसायटी से कटने के बाद अब सुविधाओं से भी कट चुके लोगों के पास जीने का कोई कारण नहीं बचा। ऐसे में एक बार फिर नास्त्रेदमस आ गए हैं। इस बार आए हैं 2012 की भविष्यवाणी लेकर। इसमें दुनिया में आज तक हुए बदलावों और मशीनीकरण पर खुलकर चर्चा की गई है। देश, समाज और उपलब्ध संसाधनों के तेजी से हो रहे क्षय पर चर्चा है। और साथ में सवाल खड़ा किया गया है कि क्या वास्तव में नास्त्रदेमस के अनुसार वर्ष 2012 में दुनिया खत्म हो जाएगी।
यह भूमिका समझिए अगली पोस्ट में चर्चा करूंगा कि क्यों ऐसा होता है कि जब दुनिया में संकट आता है तभी नास्त्रेदमस याद आते हैं। और मुझे नास्त्रेदमस की चौपाइयों में क्या दिखता है।
चित्र गूगल सर्च से साभार
https://theastrologyonline.com/famous-astrologer-sidharth-joshi/
Famous Astrologer Sidharth Jagannath Joshi
Astrologer Sidharth Jagannath Joshi is One of the best astrologer having good practice in India. He mastered in traditional Parashar Paddathi, Lal Kitab, Krishnamurti Paddhati and Vastu Shastra. With his accurate horoscope prediction and effective remedies, he got attention from Indians who are spread all over the globe. His premier customer is from USA, Australia, England, Europe, Middle East, China as well as all over India.
रविवार, अगस्त 23, 2009
इक्कीसिया गणेशजी : विशेष मांग पर
ज्योतिष का यह ब्लॉग शुरू किया तो विषय पर लिखने के दौरान कई बार लगता कि ब्लॉग सूना-सूना लगता है। सो इस पर अपने ईष्टदेव इक्कीसिया गणेशजी का फोटो लगा दिया। शुरूआत में लोगों ने ध्यान दिया या नहीं लेकिन बाद में बहुत से लोगों ने पूछा कि ये इक्कीसिया गणेशजी कहां है, इनका क्या महत्व है।
शायद ज्योतिष के ब्लॉग पर गणेशजी की तस्वीर होने के कारण कौतुहल का कारण बनी होगी। आज गणेश चतुर्थी है। गणेशजी का खास दिन है सो लगा आज ही इक्कीसिया गणेशजी के बारे में जानकारी देनी चाहिए। बीकानेर शहर के पश्चिमी कोने में किराडूओं की बगीची में स्थित गणेशजी के इस मंदिर की स्थापना का दिन तो मुझे नहीं पता लेकिन इसके साथ एक तथ्य जुड़ा है। वह यह कि इसे इक्कीस पुष्य नक्षत्रों के दिन बनाया गया था। जितनी देर तक पुष्य नक्षत्र चलता उतनी देर तक मूर्ति बनाने का काम होता और बाद में अगले नक्षत्र पर फिर से शुरू होता। इक्कीस पुष्य नक्षत्रों तक यह काम चला और मूर्ति बन गई। इसमें गणेशजी की गोद में सिद्धि भी विराजमान है। आमतौर पर मूर्ति का श्रृंगार इतना अधिक होता है कि पता ही नहीं चलता कि मूर्ति का वास्तविक स्वरूप क्या है। एक दिन हमारा फोटोग्राफर नौशाद अली मंदिर पहुंचा तो उसे बिना श्रृंगार के गणेशजी दिखाई दिए। वह उनकी फोटो ले आया। उसी फोटो को मैंने इस ब्लॉग पर लगा रखा है।
मन्नतें पूरी होती गई
इस मंदिर की खासियत यह है कि इक्कीस दिन तक रोजाना बिना बोले मंदिर जाने और गणेशजी की इक्कीस फेरी रोजाना लगाने पर मन की इच्छा पूरी हो जाती है। मैं जब पहली बार इस मंदिर में गया था तो यह छोटा सा मंदिर था। गर्भग्रह के पीछे इतनी कम जगह थी कि एक बार में दो जन फेरी नहीं लगा पाते थे। लेकिन गणेशजी का चमत्कार ही है कि उन्होंने लोगों की इच्छाएं इतनी तेजी से पूरी की कि मंदिर बड़ा होता गया। अब यह शहर का सबसे ग्लोरियस मंदिर बन गया। जब मैंने जाना शुरू किया था तो मैं डिप्रेशन में था और एकांत की खोज में वहां जाकर बैठता था। मन को बड़ा सुकून मिलता था। तीन साल तक रोज जाता रहा। कभी कुछ मांगा नहीं लेकिन मेरी स्थिति में तेजी से बिना मांगे सुधार होता गया। एकाध बार मैंने मन में इच्छा लेकर फेरी निकालनी शुरू की तो बाधा आ गई और फेरियां पूरी नहीं कर पाया। तो फिर से पुराने ढर्रे पर आ गया। जब भी बिना मांगे जाता था तो नियमित रूप से बिना नागा महीनों तक यह क्रम चलता रहता। मांगने पर ही बाधा आती। बहुत से लोग इक्कीस दिन फेरियां नहीं निकाल पाते हैं। कुछ लोग जो निकाल लेते हैं उन्हें पुत्र संपत्ति जैसी चीजें आसानी से मिल जाती है। कालान्तर में दूसरे लोगों की इच्छाएं पूरी हुई तो मंदिर में भीड़ बढ़ने लगी। अब तो हालात ये हैं कि बुधवार के दिन गणेशजी की परिक्रमा एक साथ चालीस या पचास लोग करते हैं। कई बार तो दर्शन भी मुश्किल से होते हैं। अब मैंने जाना कम कर दिया है। साल में एकाध बार ही जा पा रहा हूं। लेकिन मन में वही पुरानी वाली छवि है। कभी उपापोह में होता हूं तो गणेशजी को याद करता हूं और समस्या का समाधान हो जाता है। यह मेरी आस्था से अधिक जुड़ा है सो यही मेरे ईष्ट हुए।
बस इतनी सी बात है... :)
https://theastrologyonline.com/famous-astrologer-sidharth-joshi/
Famous Astrologer Sidharth Jagannath Joshi
Astrologer Sidharth Jagannath Joshi is One of the best astrologer having good practice in India. He mastered in traditional Parashar Paddathi, Lal Kitab, Krishnamurti Paddhati and Vastu Shastra. With his accurate horoscope prediction and effective remedies, he got attention from Indians who are spread all over the globe. His premier customer is from USA, Australia, England, Europe, Middle East, China as well as all over India.