The Astrology Online

birth लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
birth लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, अक्टूबर 05, 2025

ज्‍योतिष कक्षा:4था दिन - राशियों का परिचय - मेष, वृष व मिथुन राशि

राशियों से परिचय
जब हम किसी कुण्‍डली या टेवे में लग्‍न कुण्‍डली देखते हैं तो हमें तीन चीजें प्राथमिक तौर पर दिखाई देती हैं। कुण्‍डली के बारह भाव, बारह राशियां और नौ ग्रह। पिछले कुछ सालों में यूरेनस, नेप्‍च्‍यून और प्‍लेटो को भी शामिल किया जाता रहा है, लेकिन प्राचीन भारतीय ज्‍योतिष में इनका उल्‍लेख नहीं मिला है। आगामी कक्षाओं में हम पहले राशियों, फिर ग्रहों और अंत में भावों से परिचय प्राप्‍त करेंगे। जब हम किसी कुण्‍डली का विश्‍लेषण करते हैं तो हम भाव से देखेंगे कि पूछे गए प्रश्‍न का आधार क्‍या है, राशि से देखेंगे कि प्रश्‍न का स्‍वभाव क्‍या है और ग्रहों से देखेंगे कि प्रश्‍न पर किन ग्रहों का अधिकार या प्रभाव है।
आकाश को बारह बराबर हिस्‍सों में बांटकर बारह राशियां बना दी गई हैं। पहली राशि मेष, दूसरी वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्‍या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और बारहवीं मीन राशि है। हर राशि का अपना स्‍वभाव है। आज की कक्षा में हम केवल तीन राशियों का परिचय प्राप्‍त करेंगे।


भचक्र की पहली राशि “मेष”

इस राशि पर मंगल का आधिपत्‍य है। प्रकृति से यह राशि उष्‍ण और अग्नितत्‍वीय है। यह चर और धनात्‍मक राशि है। मानव शरीर पर इसका सिर और चेहरे पर आधिपत्‍य होता है। जब मैं मेष लग्‍न या मेष राशि से प्रभावित जातक को देखता हूं तो वह मुझे मझले कद का गठे हुए शरीर का दिखाई देता है। लड़ाकू लोगों की तरह मेष राशि के लोगों का जबड़ा कुछ चौड़ा होता है। ये लोग एक जगह टिककर नहीं बैठते। मेष राशि का एक बालक अगर आपके घर में आता है तो वह पहले कमरे में घूमकर देखेगा। इधर-उधर सामान छेड़ेगा। तब तक उसके अभिभावक उसे रोकने का निष्‍फल प्रयत्‍न करते रहेंगे। आप भी परेशान रहेंगे। आखिर निरीक्षण पूरा होने के बाद वह अपनी सीट पर आकर बैठेगा। तब भी उसकी टांगे हिलती रहेंगी। मेष राशि से प्रभावित जातकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत अधिक होती है। मेष राशि की दिशा पूर्व है, उत्‍पाद बम, आतिशबाजी का सामान, तीखे और नुकीले साधन हैं, जब लिखते हैं तो तीखी लिखावट होती है।


प्रेरणादायी वृष राशि

भचक्र की दूसरी राशि है वृष। आकाश के 31वें से 60वीं डिग्री तक इस राशि का विस्‍तार होता है। पृथ्‍वी तत्‍व, स्थिर, स्‍त्रैण, नम राशि के लोग दूसरों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होते हैं। ये सहनशील, दृढ़, मंद, परिश्रमी, रक्षक और परिवर्तन का विरोध करने वाले होते हैं। ये लोग एक ही काम में जुटे रहते हैं और परिणाम आने की प्रतीक्षा करते हैं। दीर्धकालीन निवेशक इस राशि से प्रभावित माने जा सकते हैं। इन जातकों की इच्‍छाशक्ति प्रबल होती है और विचारों में दृढ़ता और कट्टरता होती है। शुक्र के आधिपत्‍य वाली वृष राशि से प्रभावित जातक महत्‍वाकांक्षी होते हैं और साधनों का संचय कर उनका उपभोग भी करते हैं। कला, संगीत, प्रतिमा निर्माण, सिनेमा, नाटक जैसे आमोद प्रमोद और विलासी कार्यों में शुक्र का प्रभाव देखा जा सकता है। इनकी सदैव सुखी जीवन जीने की कामना होती है। ये लोग तभी तक काम में जुटते हैं जब तक कि इन्‍हें इच्छित की प्राप्ति नहीं हो जाती। अपने साधनों को जुटा लेने के बाद ये लोग उसका उपभोग करने के लिए अवकाश ले लेते हैं। सुंदर लिखावट, प्रवाह के साथ लेखन और स्त्रियों के प्रति सम्‍मान इन लोगों में विशेष रूप से देखने को मिलता है। शुभ रंग गुलाबी, हरा और सफेद और शुभ रत्‍न नीलम, हीरा और पन्‍ना होता है।


यादों में खोए मिथुन राशि के जातक

आकाश के टुकड़ों का तीसरा 30 डिग्री का टुकड़ा मिथुन राशि है। इस पर बुध का आधिपत्‍य है। वायव्‍यीय राशि के जातक यादों के साथ अपनी जिंदगी बिताते हैं। इन्‍हें आप बचपन की कोई बात पूछ लीजिए, चालीस साल की उम्र में भी तीन साल की उम्र की यादें ऐसे ताजा होंगी जैसे कल ही की बात हो। हाथ पैर लम्‍बे, शिराएं दिखती हुई, लम्‍बा और सीधा शरीर, रंग गेहुंआ, दृष्टि तीव्र और क्रियाशील तथा लम्‍बी नासिका वाले ये जातक अलग से ही पहचान में आ जाते हैं। ये लोग चपल, अध्‍ययनशील, व्‍यग्र और परिवर्तन के लिए तैयार रहने वाले लोग होते हैं। द्विस्‍वभाव राशि के ये जातक नौकरी के साथ व्‍यवसाय करते देखे जा सकते हैं। कई बार केवल व्‍यवसाय करते हैं तो दो तरह के व्‍यवसाय में लगे दिखाई देते हैं। दूसरों की सहायता करते वक्‍त इनका कौशल देखते ही बनता है। परिवर्तनशीलता एक ओर जहां इनका सद्गुण है वहीं दूसरी और दुर्गुण भी। ये काम को छोड़कर दूसरा हाथ में ले लेते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरुकता के चलते ये लोग बीमार कम पड़ते हैं। अगर रोग होते भी हैं तो अधिकांशत: फेफड़ों से संबंधित। बुध के संबंधित व्‍यवसाय ये आसानी से कर लेते हैं। दलाली इनका खास गुण होता है। शीघ्रता से मित्रता करते हैं और उतनी ही शीघ्रता से अपने साथी की कमियां भी निकाल लेते हैं। इसलिए इन्‍हें परफेक्‍ट मैच कम ही मिल पाता है। ये लोग जब लिखते हैं तो इनका वायव्‍यीय गुण उभर आता है। लिखते समय पंक्तियों के ऊपर निकल जाते हैं। हरा और पीला रंग इनके लिए शुभ है, नीले और लाल रंगों से बचना चाहिए। पन्‍ना और पुखराज भाग्‍य को उत्‍तम बनाएंगे। अगर सफल होना है तो मिथुन राशि वालों एकाग्र होना सीख लो।



अगली कक्षा में हम बात करेंगे कर्क, सिंह और कन्‍या राशि की...

शनिवार, अक्टूबर 04, 2025

Astrology : Time designer Babies

ज्‍योतिष : टाइम डिजाइनर बेबीज (जन्‍म समय का पूर्व निर्धारण)
Plan your baby's Birth time

आपने सुना होगा कि लंकापति रावण ( Lankapati Ravan) ने अपने पुत्र इंद्रजीत के जन्‍म का समय कुछ इस तरह व्‍यवस्थित किया कि उसके पुत्र के सभी ग्रह 11वें भाव में आ जाएं। चूंकि 11वां भाव विजय और लाभ (Gain) का भाव होता है। इस भाव में हर ग्रह अपना शुभ प्रभाव ही देता है। सो रावण के सभी ग्रहों इसी भाव में पहुंचाने की ठान ली। ज्ञान के उस प्रकाण्‍ड पंडित ने यह कारनामा कर भी दिखाया, लेकिन ऐन वक्‍त पर शनि ने भाव छोड़ दिया। बाद में इसी शनि के कारण इंद्रजीत, जिसने तीनों लोकों को सहज में ही जीत लिया था, को मृत्‍यु का आलिंगन करना पड़ा। 

अब तक हमारे देश में या कहें दुनिया में सामान्‍य विधि से ही बच्‍चे पैदा (Birth) होते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दशकों में सिजेरियन ऑपरेशन ने यह तय करना शुरू कर दिया है कि बच्‍चा किस तारीख को और कितने बजे पैदा होना है। हालांकि अब तक यह चिकित्‍सकों (Doctors) की सुविधा पर निर्भर था, लेकिन अब कुछ फाइव स्‍टार मैटरनिटी अस्‍पतालों ने इसे अभिभावकों की इच्‍छा पर आधारित करना शुरू कर दिया है। यहीं पर ज्‍योतिष का दखल भी शुरू हुआ।

लोगों में भले ही अपनी संतान को इंद्रजीत बनाने की कल्‍पना न हो, लेकिन कुछ अभिभावक (Parents) कम से कम यह तो चाहेंगे ही कि अगर सिजेरियन ऑपरेशन की संभावना हो तो तय बताए गए दिनों में से अधिकतम शुभ समय का चयन किया जाए। कुछ लोगों की धारणा है कि यह राहूकाल (Rahukalam) को टालने के लिए है तो कुछ लोग इसे बेहतर भविष्‍य या उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य से जोड़कर देखते हैं। 

डिलीवरी समय से अधिकतम पांच दिन पहले तक का समय लिया जा सकता है। जो भी समय और तारीख सिजेरियन डिलीवरी के लिए दी जाएगी, वह इन्‍हीं पांच दिनों के भीतर की होगी। इससे अधिक समय लेना जच्‍चा (Mother) और बच्‍चा (Infant) दोनों के लिए खराब हो सकता है। ऐसे में किसी ज्‍योतिषी को केवल पांच नक्षत्र (Nakshatras) निकलने का समय मिल पाता है। 

इसमें ध्‍यान में रखी जाने वाली बाते हैं... 
  •  ज्‍योतिषीय विश्‍लेषण से लिंग निर्धारण किसी भी सूरत में न किया जाए। 
  •  परिवार के इतिहास के अनुसार ही आगामी संतान के भविष्‍य की रूपरेखा देखी जाए। 
  •  पंचक, भद्रा, गंडमूल नक्षत्रों और राहूकाल को टालकर जन्‍म समय निकाला जाए। 
  •  पैदा होने वाले बच्‍चे का जन्‍म लग्‍न और चंद्रमा पीडि़त न हो। 
  •  चाहे दिन का हो या रात का, जन्‍म लग्‍न और दशाओं का निर्धारण गंभीरता से किया जाए। 
  •  पूर्व में तय डिलीवरी डेट से पांच दिन से अधिक पहले या डिलीवरी डेट के बाद का समय नहीं दिया जा सकता।

इसके साथ यह भी जरूरी है कि बच्‍चे की माता के ऑपरेशन का योग होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो, कई बार ऑपरेशन का समय दिए जाने के बावजूद समय से पहले नॉर्मल डिलीवरी हो जाती है। ऐसे में पहले यही देख लिया जाए कि माता के ऑपरेशन का योग है या नहीं। 

बेहतरी की संभावनाएं

अधिकांश अभिभावक यह चाहते हैं कि बालक या बालिका (Boy or Girl) उसी क्षेत्र में जाए जिस क्षेत्र में परिवार पहले से काम कर रहा है। ऐसे में डिजाइनर बेबी (Designer baby) का समय निर्धारण करते समय यह ध्‍यान में रखने की प्रमुख बात होती है कि बच्‍चे को एक ओर पारिवारिक पृष्‍ठभूमि (Family history) का लाभ मिलने वाला हो और दूसरी तरफ बच्‍चे का नैसर्गिक रुझान (Natural interest) भी ऐसा ही हो। 

जिन परिवारों में बच्‍चों की अधिक मौतें हो रही होती हैं, वे स्‍वास्‍थ्‍य वाले बिंदू पर दूसरे किसी अन्‍य बिंदू से ज्‍यादा गौर करते हैं कि जन्‍म लेने वाला बच्‍चा स्‍वस्‍थ्‍य हो। शारीरिक सौष्‍ठव, बुद्धि अथवा समृद्धि की हर परिवार की अपनी तरह मांग होती है। ऐसे में एक ज्‍योतिषी पहले अभिभावकों से उनकी इच्‍छा पूछने के बाद तय समय के भीतर सबसे उपयुक्‍त समय बता सकता है। पूर्व में तय समय से बहुत पहले का समय बताने से शिशु का विकास अवरुद्ध (Blocked dovelopment) होने की आशंका बन सकती है। ऐसे में समृद्धि को देखकर निकाले गए समय के अनुसार हो सकता है कि बच्‍चा समृद्धि में पले, लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से उतना सक्षम नहीं रहेगा।

पैदा होने वाले बच्‍चे (Baby has to be born) का समय निर्धारण करने के लिए करीब एक पखवाड़े (15 days) के सभी शुभ अशुभ योगों को देखना होता है, भद्रा (Bhadra), पंचक (Panchak), उपयुक्‍त लग्‍न (Favourable Lagna), चंद्र की शुभता (Pure moon) सहित अधिकांश ग्रहों (Planets) की अनुकूलता को ध्‍यान में रखते हुए कुण्‍डली तैयार कर एक निश्चित समय स्‍लॉट देना होता है। आमतौर पर इस कार्य में दो या तीन दिन तक लग जाते हैं। दो या तीन ज्‍योतिषी मिलकर भी करें तो पूरे दिन का श्रमसाध्‍य कार्य है।

शनिवार, अगस्त 14, 2010

किस भाव से क्‍या देखेंगे – कारक

कारक विचार फलादेश की सबसे महत्‍वपूर्ण कड़ी है। कई बार जातक जब समस्‍या बताता है तो नए ज्‍योतिषियों को पता ही नहीं चलता है कि इसे किस भाव या ग्रह से देखें। ऐसे में जितने कारक फौरी तौर पर ध्‍यान में होते हैं, उन्‍हीं के अनुसार ज्‍योतिषी निष्‍कर्ष पेश करने की कोशिश करते हैं। कई बार तो यह भी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाता है कि सवाल का जवाब कुण्‍डली में कहां खोजा जाए। शुरूआती दिनों में मेरी भी यही समस्‍या थी, गुरुजी ने जितने कारक बता दिए उतने तो कंठस्‍थ थे, लेकिन हर बार नई समस्‍या आने पर फिर गुरुजी को पूछता। तो एक दिन उन्‍होंने मुझे स्‍पष्‍ट किया कि मुझे पहले कारक पर ही काम करना चाहिए। तब जो पुस्‍तक मुझे सबसे सहायक लगी वह थी हेमवंता नेमासा काटवे। उनकी कारकत्‍व विचार पुस्‍तक में इतने कारक दिए गए हैं कि लगता है कि हर सवाल का जवाब दिया जा सकता है। काटवे के बाद केएस कृष्‍णामूर्ति की सैकण्‍ड रीडर पढ़ने के बाद तो लगा कि हर सवाल का जवाब ज्‍योतिष से दिया जा सकता है, बशर्ते आप कारकत्‍व के बारे में विस्‍तार से जानते हों। यहां मैं भावों के कारकों के बारे में बताने का प्रयास कर रहा हूं।

प्रथम भाव- इस भाव का कारक सूर्य है। यह सबसे प्रमुख भाव है। इसी भाव की राशि, इसमें बैठे ग्रह और इसके अधिपति ग्रह की स्थिति से जातक की स्थिति की प्राथमिक जानकारी मिल जाती है। बाकी भावों की तुलना में जातक की आत्‍मा को जानने का यह सबसे महत्‍वपूर्ण भाव है। जातक की जन्‍मकुण्‍डली अथवा प्रश्‍नकुण्‍डली के किसी सवाल के जवाब में उसके स्‍वास्‍थ्‍य, जीवंतता, सामूहिकता, व्‍यक्तित्‍व, आत्‍मविश्‍वास, आत्‍मसम्‍मान, आत्‍मप्रकाश, आत्‍मा आदि को देखा जाता है। हर सवाल के जवाब में पहले लग्‍न देखना ही होगा...

1st house - Sun. Health, vitality, integrity, personality, integration, confidence, healthy self-esteem, self-expression, soul radiance.

दूसरा भाव – इस भाव का कारक गुरु है। वैदिक ज्‍योतिष में इसे धन भाव कहा जाता है। इससे बैंक एकाउण्‍ट, पारिवारिक पृष्‍ठभूमि, कई मामलों में आंखें देखी जाती है। इसके अलावा यह संसाधन, नैतिक मूल्‍य और गुणों के बारे में बताता है।

2nd house - Jupiter. Abundance of resources, values and virtues.

तीसरा भाव - इस भाव का कारक मंगल है। इसे सहज भाव भी कहते हैं। कुण्‍डली को ताकत देने वाला भाव यही है। इसे आमतौर पर अनदेखा कर दिया जाता है, लेकिन भाग्‍य के ठीक विपरीत अपनी बाजुओं की ताकत से कुछ कर दिखाने वाले लोगों का यह भाव बहुत शक्तिशाली होता है। बौद्धिक विकास, साहसी विचार, दमदार आवाज, प्रभावी भाषण एवं संप्रेषण के अन्‍य तरीके इस भाव से देखे जाएंगे। छोटे भाई के लिए भी इसी भाव को  देखा जाएगा।

3nd house - Mars. Strong development of mind, bold constructive ideas, strong healthy voice, influential oratory and other communication.

चौथा भाव - इसका कारक चंद्रमा है। यह सुख का घर है। किसी के घर में कितनी शांति है इस भाव से पता चलेगा। इसके अलावा माता के स्‍वास्‍थ्‍य और घर कब बनेगा जैसे सवालों में यह भाव प्रबल संकेत देता है। शांति देने वाला घर, सुरक्षा की भावना, भावनात्‍मक शांति, पारिवारिक प्रेम जैसे बिंदुओं के लिए हमें चौथा भाव देखना होगा। 

4th house - Moon. Peaceful home, sense of safety and security, emotional peace of mind, unconditional love in the family.

पांचवां भाव - इसका कारक गुरु है। इसे प्रॉडक्‍शन हाउस भी कह सकते हैं। इंसान क्‍या पैदा करता है, वह इसी भाव से आएगा। इसमें शिष्‍य, पुत्र और पेटेंट वाली खोजें तक शामिल हो सकती हैं। ईमानदारी से की गई रिसर्च भी इसी से देखी जाएगी। ईमानदारी से मेरा अर्थ है ऐसी रिसर्च जिससे विद्यार्थी अथवा विषय के लिए कुछ नया निकलकर आ रहा हो। इसके अलावा आनन्‍दपूर्ण सृजन, सुखी बच्‍चे, सफलता, निवेश, जीवन का आनन्‍द, सत्‍कर्म जैसे बिंदुओं को जानने के लिए इस भाव को देखना जरूरी है। 

5th house - Jupiter. Joyful creation, blessed children, successful, investment. Joy in life, grounded in spiritual consciousness and devotion, and good karma naturally flowing from that.

छठा भाव - इस भाव का कारक मंगल है। इसे रोग का घर भी कहते हैं। प्रेम के सातवें घर से बारहवां यानि खर्च का घर है। शत्रु और शत्रुता भी इसी भाव से देखे जाते हैं। कठोर परिश्रम, सश्रम आजीविका, स्‍वास्‍थ्‍य, घाव, रक्‍तस्राव, दाह, सर्जरी, डिप्रेशन, उम्र चढ़ना, कसरत, नियमित कार्यक्रम के सम्‍बन्‍ध में यह भाव संकेत देता है।

6th house - Mars, Saturn. Hard work, application of self in service to worthy causes. In health, Mars and Saturn are first-class malefics, fostering wounding, bleeding, inflammation, surgery, (Mars) and inertia, depression, losses, and aging (Saturn). Exercise, work, austerities, regular program or lifestyle, taking the long view to do what will maintain health over the lifetime are positive uses of Mars and Saturn in the 6th house.

सातवां भाव - इसका कारक शुक्र है। लग्‍न को देखने वाला यह भाव किसी भी तरह के साथी के बारे में बताता है। राह में साथ जा रहे दो लोगों के लिए, प्रेक्टिकल के लिए टेबल शेयर कर रहे दो विद्यार्थियों के लिए, एक ही समस्‍या में घिरे दो साथ-साथ बने हुए लोगों के लिए यह भाव देखा जाएगा। जीवनसाथी, करीबी दोस्‍त, सुंदरता, लावण्‍य जैसे विषय इसी भाव से जुड़े हुए हैं। सभी विपरीत लिंग वालों के लिए। समलैंगिकों को कैसे देखेंगे यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन कभी ऐसी कुण्‍डली आती है तो मैं दोनों का सातवां भाव ही देखने का प्रयास करूंगा। 

7th house - Venus. We desire peaceful relations with all, especially with significant others, a life full of love and affection, sattvic and full of goodness, beauty, graciousness.

आठवां भाव - इसका कारक शनि है। स्‍वाभाविक रूप से गुप्‍त क्रियाओं, अनसुलझे मामलों, आयु, धीमी गति के काम इससे देखे जाएंगे। इसके अलावा दूसरे के संसाधनों का सृजन में इस्‍तेमाल, जिंदगी की जमीनी सच्‍चाइयां, तंत्र-मंत्र के लिए यही भाव है।

8th house - Saturn. Conservative use of other's resources. Serious attitude to plumb the depths of reality. Conservative use of reproductive resources or ojas. Practice of yoga and austerities.

नौंवां भाव - इसका कारक भी गुरु है। इसे भाग्‍य भाव भी कहते हैं। पिछले जन्‍म में किए गए सत्‍कर्म प्रारब्‍ध के साथ जुड़कर इस जन्‍म में आते हैं। यह भाव हमें बताता है कि हमारी मेहनत और अपेक्षा से अधिक कब और कितना मिल सकता है। धर्म, अध्‍यात्‍म, समर्पण, आशीर्वाद, बौद्धिक विकास, सच्‍चाई से प्रेम, मार्गदर्शक जैसे गुणों को भी इसमें देखा जाता है। 

9th house - Jupiter. Religious-spiritual experience, realization, and devotion. Love of God as a foundation for life and blessings all around. vision, perspective, increase in wisdom, compassion, love of truth. Spiritual teacher (guru) and spiritual teachings and path shown by the 9th house.

दसवां भाव - इसके कारक ग्रह अधिक हैं। गुरु, सूर्य, बुध और शनि के पास दसवें घर का कारकत्‍व है।  हम जो सोचते हैं वही बनते हैं। यह भाव हमारी सोच को कर्म में बदलने वाला भाव है। हर तरह का कर्म दसवें भाव से प्रेरित होगा। बस बाध्‍यता इतनी है कि एक्‍शन हमारा होना चाहिए। रिएक्‍शन के बारे में यह भाव नहीं बताता। प्रोफेशनल सफलताएं, साख, प्रसिद्धि, नेतृत्‍व, लेखन, भाषण, सफल संगठन, प्रशासन, स्किल बांटना जैसे काम यह भाव बताता है।

10th house - Jupiter, Sun, Mercury, Saturn. Professional success, good reputation based on virtue, fame, leadership (Jupiter, Sun). Success in commerce, writing, speaking (Mercury). Successful organization, administration, teaching essentials, sharing expertise and wisdom of experience (Saturn). Jupiter shows the spiritual basis for worldly success - doing well by doing good.

ग्‍यारहवां भाव - इसका कारक भी गुरु है। यह ज्‍यादातर उपलब्धि से जुड़ा भाव है। आय, प्रसिद्ध, मान सम्‍मान और शुभकामनाएं तक यह भाव एकत्रित करता है। हम कुछ करेंगे तो उस कर्म का कितना फल मिलेगा या नहीं मिलेगा, यह भाव अधिक स्‍पष्‍ट करता है। यह कर्म का संग्रह भाव है। उपलब्धि किसी भी क्षेत्र में हो सकती है। धैर्य, विकास और सफलता भी इसी भाव से देखे जाते हैं।

11th house - Jupiter. Success in achieving goals and dreams.  Success in friendships, in groups and community. Broad vision of well-being, tolerance, diversity, generosity for the common good. Jupiter again shows the spiritual basis for life success and flourishing community.

बारहवां भाव - इसका कारक शनि है। यह खर्च का घर है। हर तरह का खर्च, शारीरिक, मानसिक, धन और जो भी खर्च हो सकते हैं सभी इसी से आएंगे। विद्या का खर्च भी इसी भाव से होता है। इस कारण बारहवें भाव में बैठा गुरु बेहतर होता है ग्‍यारहवें भाव की तुलना में क्‍योंकि सरस्‍वती की उल्‍टी चाल होती है, जितना संग्रह करेंगे उतनी कम होगी और जितना खर्च करेंगे उतनी बढ़ेगी। इसके अलावा बाहरी सम्‍बन्‍धों, विदेश यात्रा, धैर्य, ध्‍यान और मोक्ष इस भाव से देखे जाएंगे।

12th house - Saturn. The benefits of solitude and the contemplative life. Esoteric or metaphysical studies. Patience, depth, application of  self over time. Meditation, contemplation, study of scriptures, initiation, effective therapy, excellent listening. Seeking the truth on all levels. Karma from truth or falsity, sincerity or insincerity, application of self or not, depth or lack of it, character or lack of it, justice or injustice - Saturn weighs and sifts all of that. Completions. Moksha or liberation.

हालांकि यह लेख लम्‍बा हो गया है, लेकिन कारकों के बारे में एक ही स्‍थान पर बताने का लोभ मैं संवरण नहीं कर पाया। विद्यार्थियों को तो इस पोस्‍ट का प्रिंट निकालकर अपने पास रखना चाहिए। वैसे हर भाव के स्‍वभाव और क्षेत्र के बारे में आगे भी विस्‍तार से चर्चा होती रहेगी, लेकिन एक साथ इतना मैटर दोबारा लिख नहीं पाउंगा, सो इस लेख के लिंक बाद में भी आते रहेंगे।

जय गणेश...