लोगों ने जो सवाल पूछे उनके जवाब देने का सिलसिला शुरू कर रहा हूं। साथ ही विषय के बारे में भी कुछ जानकारी दे सकूं इसलिए रोचक तथ्य और विश्लेषण का कुछ भाग भी लगातार जोड़ता रहूंगा। इन विश्लेषणों से संबंधित सवाल या सुझाव हो तो इसी ब्लॉग के प्रश्न वाले बॉक्स के जरिए मुझे भजेंगे तो कुछ मेरा सुधार होगा तो कुछ पाठकों को भी अतिरिक्त पढ़ने को मिलेगा।
from umesh6993@yahoo.co.on
Date Fri, Mar 21, 2008 at 12:16 PM
Friday, March 21, 2008, 6:46 am [EST]
Attention: પ્રશ્ન
Message: 06:17pm ahmdabad 17.10.1962
hu share bagarma chhu dr ma chhu shu karu
From: umesh parbulal saha (umesh6993@yahoo.co.on)
उमेश जी, नमस्कार
आपने शायद गुजराती लिपि में मेरा ब्लॉग पढ़ा और इसी भाषा में प्रश्न पूछ लिया लेकिन प्रश्न मुझे शेयर बाजार से संबंधित लग रहा है। आपकी कुण्डली का विश्ले्षण करने पर लगा कि आपको शेयर बाजार से पर्याप्त दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हां किसी विश्लेषक की सहायता से लांग टर्म इनवेस्टमेंट कर सकते हैं लेकिन सक्रिय रूप से शेयर बाजार में उतरने का मानस नहीं बनाएं तो बेहतर है। आपकी कुण्डली में चौथे भाव में नीच का मंगल राहू के साथ बैठा है। फिलहाल शनि की दशा है और यह दशमेश एवं एकादशेश है। लाभ दिलाएगा लेकिन निवेश और लम्बे समय के निवेश से।
शेष शुभम्
from jaya_shj@rediff.com
Date Sun, Mar 23, 2008 at 11:31 AM
subject प्रश्न
Sunday, March 23, 2008, 6:01 am [EST]
Attention: प्रश्न
Message: mujhe sapna aya ki mere ghar ke upar ak magarmuch hai, iska sapne ka mathlad kya hai, kripaya bathaiye
From: jaya (jaya_shj@rediff.com)
जयाजी, नमस्कार
दुनिया में सरीसृप प्रजाति के कुल चार प्रकार के जानवर होते हैं। सांप, कछुआ, छिपकली और मगरमच्छ। सरीसृप पर राहू का अधिकार है। सपने में छत पर सरीसृप दिखाई देने का अर्थ है कि राहू का रोल परिवार में बढ़ रहा है यानि न दिखाई देने वाली समस्याओं में बढ़ोतरी होगी। इसे सपाट भाषा में दिमागी फितूर की समस्या भी कह सकते हैं। इसके उपचार के लिए घर के मुख्य द्वार के भीतर मोरपंख लगाएं। सहज महसूस करेंगी।
date Sat, Mar 29, 2008 at 10:10 PM
subject प्रश्न
Saturday, March 29, 2008, 4:40 pm [EST]
Attention: प्रश्न
Message: sidharth ji plz note following detail of my daughter.
date of birth-01-03-1985
time=4.15pm
place-nokha
plz guide about 2nd marriage.
महोदय, नमस्कार
इस कन्या के पुनर्विवाह के संबंध में अप्रेल 2009 के बाद स्पष्ट निर्णय हो पाएगा। तब तक धीरज रखें। फिलहाल अलगाव और तनाव का काल है। इसके लिए शनि मंदिर में दान एवं फेरी करें।
विश्लेषण का दौर आगामी पोस्ट में जारी रहेगा...

